फि‍र शुरू होगी समुद्र से हज यात्रा -केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी !

Date:

Share post:

फि‍र शुरू होगी समुद्र से हज यात्रा -केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी !

Haj pilgrimage to begin again by the sea – Minister of State for Central Minorities and Parliamentary Affairs Mukhtar Abbas Naqvi!
समाज विकास संवाद!
मुंबई।

फि‍र शुरू होगी समुद्र से हज यात्रा -केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, नई हज पालिसी का उद्देश्य हज की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना, समुद्र से हज यात्रा – हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिये हज किया। 

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि आने वाले दिनों में समुद्री मार्ग से हज यात्रा

दोबारा शुरू कराने हेतु सक्रिय विचार चल रहा है और इस संबंध में पोत परिवहन मंत्रालय

से बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

नकवी ने यह बात मुंबई में हज हाउस में हज 2017 के संबंध में आयोजित किए जा रहे

एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। नकवी ने कहा कि हज नीति 2018 तय करने के लिए

गठित उच्चस्तरीय समिति यात्रियों को पानी के जहाज से पुनः सऊदी अरब के जेद्दा शहर

भेजने के विकल्प पर सक्रिय विचार कर रही है। नकवी ने कहा कि सरकार समुद्री मार्ग सहित

सभी विकल्पों पर गौर कर रही है।

अगर चीजें तय होती हैं तो यह एक क्रांतिकारी और हजयात्रियों के हित में फैसला होगा।

हजयात्रियों के मुंबई से समुद्री मार्ग के जरिए जेद्दा जाने का सिलसिला 1995 में रुक गया था।

हज यात्रियों को जहाज (समुद्री मार्ग) से भेजने पर यात्रा संबंधी खर्च करीब आधा हो जाएगा।

 

समुद्र से हज यात्रा – नई हज पालिसी का उद्देश्य हज की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना। 

मौजूदा समय में मुंबई और दिल्ली सहित 21 स्थानों से हज की उड़ानें जेद्दा के लिए जाती हैं।

नई तकनीक एवं सुविधाओं से युक्त पानी का जहाज एक समय में चार से

पांच हजार लोगों को ले जाने में सक्षम हैं।

मुंबई और जेद्दा के बीच 2,300 नॉटिकल मील की एक ओर की दूरी सिर्फ

दो-तीन दिनों में पूरी कर सकते हैं, जबकि पहले पुराने जहाज से 12 से 15 दिन लगते थे।

नकवी ने कहा कि उच्च स्तरीय कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही सौंप देगी। नई हज पालिसी

का उद्देश्य हज की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।   इस नई पालिसी में

हज यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा।  नकवी ने कहा कि

इस बार अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सम्बंधित एजेंसियों के साथ मिल कर हज 2017 की तैयारी

बहुत पहले से शुरू कर दी थी।

 

अल्पसंख्यक मंत्रालय का उद्देश्य!

अल्पसंख्यक मंत्रालय का उद्देश्य है कि हज यात्रा के दौरान हाजियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें।

नकवी ने कहा कि हज 2017 आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के जबरदस्त नतीजे

सामने आये हैं। इस वर्ष कुल प्राप्त आवेदनों में 1,29,196 ऑनलाइन आवेदन किये गए

जो डिजिटल इंडिया की ओर भारत के बढ़ते कदम का उदाहरण हैं।

नकवी ने कहा कि सऊदी अरब द्वारा भारत से वार्षिक हज पर जाने वाले यात्रियों के

कोटे में बढ़ोतरी किए जाने का लगभग सभी राज्यों को फायदा हुआ है। और राज्यों से इस वर्ष

जाने वाले हज यात्रियों के कोटे में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गयी है।

सऊदी अरब ने 2017 के लिए भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,005 की वृद्धि कर दी है।

इस सम्बन्ध में इस वर्ष 11 जनवरी को सऊदी अरब के जिद्दा में द्विपक्षीय समझौते पर

हस्ताक्षर किये गए थे।  वर्षों बाद भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों के कोटे में इतनी बड़ी

वृद्धि की गई है।

 

समुद्र से हज यात्रा – हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिये हज किया। 

हज 2016 में भारत भर में 21 केंद्रों से लगभग 99,903 हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया

के जरिये हज किया और लगभग 36 हजार हाजियों ने प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिये

हज की अदायगी की थी।

हज 2017 के लिए सऊदी अरब द्वारा कोटे में की गई वृद्धि के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया

के माध्यम से 1,25,025 हाजी हज यात्रा पर जायेंगे। जबकि 45,000 हज यात्री

प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज पर जायेंगे। इस तरह इस वर्ष कुल 1,70,025

हज यात्री भारत से हज यात्रा पर जायेंगे।

 

हज यात्रा ! तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम। 

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हज 2017 के लिए चुने गए प्रशिक्षकों को

हज कमिटी ऑफ इंडिया, मुंबई में किंगडम ऑफ सऊदी अरब के रॉयल कांसुलेट,

मुंबई नगर पालिका, सऊदी एयरलाइन्स,  एयर इंडिया, कस्टम्स, आप्रवासन के अधिकारियों

एवं डॉक्टरों ने हज यात्रा के दौरान “क्या करें/क्या ना करें” की जानकारी दी।   इसमें यातायात,

जेद्दा में आवास, सऊदी अरब के कानूनों की जानकारी शामिल थी।  इस कार्यक्रम में

500 से अधिक प्रशिक्षकों ने भाग लिया। ये प्रशिक्षक देश भर में ट्रेनिंग कैंप लगा कर

हाजियों को प्रशिक्षण देंगे।

समुद्र से हज यात्रा, केंद्रीय अल्पसंख्यक, संसदीय कार्य राज्यमंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी,

Amazing Amazon News, Samaj Vikas Samvad, New India News, Samaj Ka Vikas,

Gadget Samvad, science-technology Samvad, Global Samvad,

व्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, गैजेट्स संवाद, समाज विकास संवाद,  #समाज_विकास_संवाद,

1 COMMENT

Leave a Reply

Related articles

गंगा नदी का पौराणिक मान्यता क्या है ? गंगा नदी कहा है ? गंगा जल क्या है ?

गंगा नदी का पौराणिक मान्यता क्या है ? गंगा नदी कहा है ? क्या है गंगा की महत्व ? गंगा जल क्या है ? गंगा जल पवित्र कियूं है?भारतीय वैदिक सनातन धर्म की प्रतिक गंगा नदी भारत एवं इनके प्रतिवेशी देश बांग्लादेश की एक महत्वपूर्ण एवं प्रमुख नदी है।हालाँकि, बांग्लादेश में यह पद्मा नदी के नाम से प्रसिद्द है, एवं भारत में बंगाल की खाड़ी में विलय के पूर्व इन्हें भागीरथी के नाम से पुकारा जाता है!

Indian Blue Flag Beaches gets Two New Pristine Beach Entry from LakshwaDweep.

Indian Blue Flag Beaches gets Two New Pristine Beach Entry from LakshwaDweep.Minicoy Thundi Beach and Kadmat Beach in Lakshadweep enter the coveted list of Blue Flag Beaches of the World.With These two latest entry India now has 12 Blue Flag beaches.

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) अर्थात, वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली (भारत एन सी ए पी) की शुरुआत अप्रैल 2023 से!

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) अर्थात, वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली (भारत एन सी ए पी) की शुरुआत अप्रैल 2023 से, भारत NCAP की उद्देश सरक दुर्घटनाओ से यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना!वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली शुरू करने के लिए इसकी घोषणा के चार महीने बाद,सरकार ने क्रैश परीक्षणों के आधार पर देश की अपनी वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली शुरू करने का पहलाऔपचारिक कदम उठाया है। 

क्या है गुड़ी पाड़वा? ‘गुड़ी’ का अर्थ क्या है?  हिन्दू समाज में नववर्ष की शुरुआत कब से?

नववर्ष उत्सव मानाते समय हमारे मन में कई प्रश्न जागता है की, क्या है गुड़ी पाड़वा? 'गुड़ी' का अर्थ क्या है? हिन्दू समाज में नववर्ष की शुरुआत कब से हुआ? कियूं महत्वपूर्ण है गुड़ी पारवा? कैसे मनाएं गुड़ी पाड़वा? इतिहास में वर्ष प्रतिपदा की क्या है परंपरा?इन प्रश्नावली के उत्तर में यह जानना एवं मानना अत्यावश्यक है की भारत की सनातन हिन्दू परंपरा में नववर्ष उत्सव अति महत्वपूर्ण होता है , चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होता है हिन्दू नववर्ष, भारत की पश्चिम भू भाग, विशेषतः महाराष्ट्र एवं गोवा राज्य में यह उत्सव गुड़ी पड़वा के रूप में प्रसिद्द है.