सागर की सैर पर निकलीं भारतीय नौसेना की छह बेटियांं!

Date:

Share post:

सागर की सैर पर निकलीं भारतीय नौसेना की छह बेटियांं!

Six daughters of the Indian Navy set out on a trip to win seven seas
समाज विकास संवाद!
नई दिल्ली।

सागर की सैर पर निकलीं भारतीय नौसेना की छह बेटियांं!

भारतीय नौसेना की महिला टीम दुनिया की सागर परिक्रमा पर निकली। देश की

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया।

रक्षामंत्री ने बोट पूल के पास से आईएनएस मंडोवी से भारतीय नौसेना के इस तरह के पहले

अभियान ‘नविका सागर परिक्रमा को हरी झंडी दिखाई। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के

नेतृत्व में छह महिला सदस्यों का दल स्वदेशी निर्मित बोट आईएनएस तारिणी में

दुनिया की समुद्री परिक्रमा करेंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा कि यह ऐसा मौका नहीं है, जो पांच या दस साल

में आता है। यह भारत के लिए और नौवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन है। मैं समझती हूं कि

हमारी महिला नौसैनिकों वह काम कर रही हैं, जो अधिकतर नौसेना सोच भी नहीं सकती है।

इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा

भी मौजूद थे। सीतारमण ने पूर्व रक्षामंत्री मनोहर परिकर को प्रेरणादायक राजनीतिक गुरु बताया।

 

सागर की सैर पर निकलीं भारतीय नौसेना की छह बेटियांं! 165 दिन की होगी समुद्र परिक्रमा!

नौसेना प्रमुख लांबा ने कहा कि यह पहली बार है कि भारतीय महिला चालक दल इस प्रकार

के समुद्री परिक्रमा अभियान पर निकली हैं। लांबा ने कहा कि यह समुद्री परिक्रमा करीब

165 दिन की होगी। इस यात्रा में आईएनएस तारिणी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और

दक्षिण अफ्रीका भी के बंदरगाह से होकर गुजरेगी। इस दल में ले. कमांडर जोशी के अतिरिक्त ले.

कमांडर प्रतिभा जामवाल, ले. पी. स्वाति, ले. विजया देवी, ले. पायल गुप्ता और ले. बी ऐश्वर्या

शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला कू्र-मेंबर को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि आज

बेहद खास दिन है। नेवी की छह महिला कू्र-मेंबर आइएनएसवी के जरिए

सागर परिक्रमा पर निकली हैं। पूरे देश को एक साथ मिलकर इस टीम का हौंसला बढ़ाना चाहिए।

सागर की सैर, भारतीय नौसेना, छह बेटियांं, #समाज_विकास_संवाद, #समाज_का_विकास,

Samaj, Samaj vikas, Samaj Samvad, vikas, Vikas Samvad, Samvad,

समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद,

Samvad Samaj Ki, Samvad Vikas Ka, Samvad Bharat Vikas, Bharat Ka Vikas,

Bharat Ki Vikas, Bharat Vikas Samvad, Social Development News, Social News,

व्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, गैजेट्स संवाद, समाज विकास संवाद

Leave a Reply

Related articles

Jadui Pitara- A Play-Based Learning-Teaching Material Tailored For Children Aged 3-8 Years Launched.

Jadui Pitara - A play-based learning-teaching material tailored for children Aged 3-8 Years Launched By union education minister Shri Dharmendra Pradhan.Learning - Teaching Material for Foundational Stage Jadui-Pitara has been envisaged under National Education Policy 2020 (NEP2020).Jadui Pitara developed under the National Curriculum Framework is available in 13 Indian languages and

Indian Blue Flag Beaches gets Two New Pristine Beach Entry from LakshwaDweep.

Indian Blue Flag Beaches gets Two New Pristine Beach Entry from LakshwaDweep.Minicoy Thundi Beach and Kadmat Beach in Lakshadweep enter the coveted list of Blue Flag Beaches of the World.With These two latest entry India now has 12 Blue Flag beaches.

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) अर्थात, वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली (भारत एन सी ए पी) की शुरुआत अप्रैल 2023 से!

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) अर्थात, वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली (भारत एन सी ए पी) की शुरुआत अप्रैल 2023 से, भारत NCAP की उद्देश सरक दुर्घटनाओ से यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना!वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली शुरू करने के लिए इसकी घोषणा के चार महीने बाद,सरकार ने क्रैश परीक्षणों के आधार पर देश की अपनी वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली शुरू करने का पहलाऔपचारिक कदम उठाया है। 

क्या है अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) योजना? अव पांच क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की शिक्षा उपलब्ध होंगे।

क्या है अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) योजना? अव पांच क्षेत्रीय भाषा में इंजीनियरिंग शिक्षा। राष्ट्रिय शिक्षा नीति 2020 (एन...