मुंबई

मुंबई मनपा चुनव में भाजपा की 195 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी!

मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार देर रात 195 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी। बाकी बची 32 जगह अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी है। भाजपा ने 117 जगहों पर मराठी भाषियों को टिकट दी है।

मुंबई महानगरपालिका चुनाव – आज युति के भविष्‍य पर फैसला?

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना में पिछले आठ दिनों से चर्चा का दौर शुरू था, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। शिवसेना ने मुंबई मनपा की कुल 227 सीटों में से भाजपा को मात्र 60 सीटें देने का प्रस्‍ताव रखा, भाजपा ने इसे पार्टी का अपमान बताया।

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच टीका- टिप्‍पणी से युति पर चर्चा टली!

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन (युति) होने की संभावना कम होती जा रही हैं। शिवसेना का कहना है कि पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भाजपा नेता टिप्‍पणी करते जा रहे हैं, लेकिन मुख्‍यमंत्री की तरफ से इसका कोई खुलासा नहीं हो रहा है, ऐसे में युति पर चर्चा नहीं होगी।

मुंबई में महानगर पालिका चुनाव का बिगुल बजा !

आखिरकार राज्‍य चुनाव आयोग ने मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य की 10 महानगरपालिका, 25 जिला परिषद और 283 पंचायत समितियों के चुनाव का बिगुल बजा दिया।मुंबई महानगरपालिका सहित ठाणे, पुणे, उल्हासनगर सहित 10 महानगरपालिकों में आगामी 21 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
- Advertisement -

देवेंद्र फड़नवीस मुंबई-ठाणे महानगरपालिका सहित राज्‍य की 10 महानगपालिका चुनाव में शिवसेना से गठबंधन करने के पक्ष में

देवेंद्र फड़नवीस मुंबई-ठाणे महानगरपालिका सहित राज्‍य की 10 महानगपालिका चुनाव में शिवसेना से गठबंधन (युति) करने के पक्ष में है।बुधवार को शिवसेना के साथ युति को लेकर मुख्‍यमंत्री के सरकारी आवास ''वर्षा'' बंगले पर भाजपा नेताओं की बैठक भी बुलाई गई थी।

आज बजेगा मुंबई महा नगर पालिका की चुनावी बिगुल!

बुधवार शाम चार बजे राज्‍य चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में मुंबई, ठाणे महानगरपालिका सहित 10 मनपा की चुनाव तारीख का ऐलान किए जाने की संभावना है। इसके अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव की तारीख की घोषणा भी की जाएगी।