छह माहीने में प्लॉस्टिक पर पाबंदी : मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस।

Date:

Share post:

प्लॉस्टिक पर पाबंदी-छह माह में प्लॉस्टिक पर पाबंदी : मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस। 

Restriction on plastic — ban on plastic in six months: Chief Minister Devendra Fadnavis.

समाज विकास संवाद!
मुंबई।

छह माहीने में प्लॉस्टिक पर पाबंदी : मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस, प्लॉस्टिक पर पाबंदी – स्वच्छ भारत अभियान में महाराष्ट्र अग्रणी है।

अगले छह महीने में प्लॉस्टिक पर पूरी तरह पाबंदी लगाकर, पर्यायी व्यवस्था की जाएगी।

यह बात राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने कही। वे शनिवार को राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल और

पर्यावरण विभाग की तरफ से एनसीपी में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण परिषद के उद्घाटन

के अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वातावरण में बदलाव हो रहा है।

पर्यावरण की समस्या गंभीर है। इस समस्या के निदान के लिए जनता का सहयोग बेहद

महत्वपूर्ण है। समुद्र में प्रदूषण की वजह से अरब सागर के किनारे प्रदूषित हो रहे है।

इस पर उपाय योजना करने के लिए पानी की प्रक्रिया के लिए पर्यावरण विभाग ने

कई नियम बनाए हैं।

जल्द ही पर्यावरण विभाग से कुछ अनुमतियां मिलने वाली है। तीन चार साल में यह परियोजना

पूरी होगी। इसके बाद प्रदूषित पानी समुद्र में नहीं मिलेगा।

फड़नवीस ने कहा कि मुंबई में अलग-अलग जगह मेट्रो का काम चल रहा है,

लेकिन कुछ नागरिकों द्वारा कोर्ट में याचिका दायर करने से काम प्रभावित हो रहा है।

कुछ मसले हैं, जैसे मेट्रो का काम दिन में किया जाए, रात में नहीं, धूल से तकलीफ होती है,

इमारतों में दरार पड़ जाती है। जनता को विकास में सहयोग करना चाहिए

 

प्लॉस्टिक पर पाबंदी – स्वच्छ भारत अभियान में महाराष्ट्र अग्रणी है।

मेट्रो से आवागमन तेज होगा। काम प्रभावित होता रहा तो करोड़ों रुपए का नुकसान होगा।

एक तरफ देश की अनेक नदियां प्रदूषित है। केवल महाराष्ट्र में नदी स्वच्छता मुहिम

चलाई जा रही है। जलयुक्त शिवार योजना से दो साल में 11 हजार गांवों में

पानी की समस्या का समाधान हुआ है। सूखे को दूर किया गया है। इसमें लोगों की

भागीदारी महत्वपूर्ण है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में महाराष्ट्र अग्रणी है।

घर-घर और शहरों की महत्वपूर्ण जगहों पर शौचालय निर्माण का

काम प्रगति पर है। नई पीढ़ी पर्यावरण के मुद्दों के बारे में बहुत सचेत है,

स्वच्छता अभियान में उनकी पहल बढ़ रही है। पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार लोगों के

बीच जागरुकता पैदा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

प्लॉस्टिक पर पाबंदी, मुख्यमंत्री, स्वच्छ भारत अभियान, महाराष्ट्र, देवेन्द्र फडऩवीस,

India Development News, Indian Development News, Indian Social News,

समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद,

samaj, samaj vikas, samaj samvad, vikas, vikas samvad, samvad,

Amazon Prime Newsव्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, गैजेट्स संवाद, समाज विकास संवाद

1 COMMENT

  1. […] स्वच्छ शहरों के सर्वेक्षण अभियान! साफ-सुथरे शहरों को मिलेगा पहले से बेहतर इनाम, समाज की सर्वांगीण व सुंदर विकास के लिए स्वच्छता सर्वोपरि है! […]

Leave a Reply

Related articles

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली?

सहकार भारती, मीरा भाईंदर जिल्ह्याचा वतीने संस्थेच्या स्थापना दिवस साजरा!

सहकार भारती,  मीरा भाईंदर जिल्ह्याचा वतीने सहकार भारती चा स्थापना दिवस साजरा केला गेला .या कार्यक्रमाला सहकार भारती, मीरा भाईंदर च्या विविध प्रकोस्ट चे प्रमुख आणि सहकार भारतीचे कार्यकर्ते उपस्थित होते ...

“सहकार मिलन” – मीरा भायंदरच्या गृहनिर्माण पुनर्विकासात सहकार भारती कडून दिशा प्रदर्शन!

“सहकार मिलन” - मीरा भायंदरच्या गृहनिर्माण पुनर्विकासात सहकार भारती कडून दिशा प्रदर्शन!आंतरराष्ट्रीय सहकार दिनाचे (११ जानेवारी) औचित्य साधून, सहकार भारती, मीरा भाईंदर जिल्हा आणिश्री सिद्धिविनायक नगर वेल्फेअर असोसिएशन यांच्या संयुक्त विद्यमाने " सहकार मिलन " या कार्यक्रमाचे आयोजन८ जानेवारी २०२३ ला श्री सिद्धिविनायक वेल्फेअर असोसिएशनच्या, सभागृहात केले होते.

खाली पैर जमीन पर चलने के कितने फैदे ? क्या है नंगे पैर चलने का 7 फ़ायदा ?

खाली पैर जमीन पर चलने के कितने फैदे ?  क्या है नंगे पैर चलने का 7 फ़ायदा ?  क्या जमीन पर नंगे पैर चलने के कोई फायदे हैं?  कियूं कभी-कभी जमीन पर चलना जरूरी होता है?आज हम चर्चा करेंगे एक अति साधारण प्रयोग को हमारी अपनी दैनंदिन जीवन चर्या में शामिल करने के बारे में!