केंद्र व राज्य के बाद उत्तर प्रदेश के महानगरों में भी भाजपा की सरकार-सम्पूर्ण जानकारी!

Date:

Share post:

केंद्र व राज्य के बाद अब उत्तर प्रदेश के महानगरों में भी भाजपा की सरकार-सम्पूर्ण जानकारी!

After the center and the state, now the BJP government in the metros of Uttar Pradesh – all information!
समाज विकास संवाद!
लखनऊ।

केंद्र व राज्य के बाद उत्तर प्रदेश के महानगरों में भी भाजपा की सरकार-सम्पूर्ण जानकारी, महानगरों में भी भाजपा की सरकार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र काशी, मथुरा नगर न‍िगम चुनाव में कांग्रेस पीछे

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश और अब शहर के चुनाव में अपना परचम

लहराया है। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर की 16 सीट में से 14 पर जीत दर्ज की।

दो सीट पहली बार मेयर के चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई है।

विधानसभा चुनाव के आठ माह बाद हुए प्रदेश के निकाय चुनाव में भी भाजपा को

बड़ी जीत मिली है।

16 नगर निगमों में भाजपा ने 14 पर कब्जा जमाया है, जबकि अलीगढ़ और मेरठ नगर निगम

महापौर की सीट जीतने में बसपा सफल हो गई। सपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी भाजपा की ही बढ़त है। इनमें अवश्य भाजपा के

बाद सर्वाधिक सीटें सपा ने हासिल की है। तीसरे नंबर पर बसपा है। सबसे पीछे रही

कांग्रेस अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में भी पिट गई। निर्दलीयों ने भी

बड़ी संख्या में जीत दर्ज कराई है।

 

महानगरों में भी भाजपा की सरकार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र काशी। 

प्रदेश के 652 नगरीय निकायों में इस बार सभी दलों ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा।

16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए।

सिर्फ कौशांबी के भरवारी नगर पालिका परिषद में चुनाव नहीं हुआ।

सभी निकायों में 11995 पार्षद/सदस्य के पदों पर भी चुनाव हुए। इनमें नगर निगम

पार्षद के 1300, नगर पालिका परिषद के 5261 और नगर पंचायतों के 5434 सदस्य के पद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र काशी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर समेत

अयोध्या व मथुरा में भी भाजपा के ही महापौर जीते हैं। भाजपा 16 नगर निगमों में 14 पर

अपना महापौर और 592 वार्डों में पार्षद जिताने में सफल रही। सपा के 201, बसपा के 147 और

कांग्रेस के 110 और 222 निर्दलीय पार्षद जीते हैं।

आप के तीन, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल के 12 और रालोद के चार पार्षद जीते हैं।

अमूमन शहरी क्षेत्रों में बसपा का प्रदर्शन कमजोर होता रहा है लेकिन, इस बार बसपा ने

अपना प्रभाव दिखाया। सपा नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में मुकाबिल जरूर रही

लेकिन, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि उसके नेतृत्व ने इस चुनाव को

गंभीरता से नहीं लिया।

 

मथुरा नगर न‍िगम चुनाव में कांग्रेस पीछे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन के लोग पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रहे थे।

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय

ने बाजी मारी है। यूपी नगर निगम चुनाव का पहला नतीजा आया। बीजेपी के मुकेश आर्य बंधु जीते,

कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया। मथुरा नगर न‍िगम चुनाव में कांग्रेस पीछे; बीजेपी ने बढ़त बनाई।

फैज़ाबाद अयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्ज़ा। अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम

घोषित हो गया। भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा के गुलशन बिंदु को

4600 वोटों के अंतर से हराया। अयोध्या-फैजाबाद को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है।

मेयर पद के चुनाव में सत्ता पर काबिज भाजपा को बसपा से कड़ी टक्कर मिली ।

मेयर पद के चुनाव में बीते वर्ष सत्ता में रही समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस मुकाबले से बाहर ।

 

जीती हुई महापौर के नाम!

लखनऊ: संयुक्ता भाटिया -जीतीं (बीजेपी), इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता -जीतीं (बीजेपी).

अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय-जीते (बीजेपी), मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल -जीते (बीजेपी),

मथुरा: मुकेश आर्यबंधू -जीते (बीजेपी), बरेली: उमेश गौतम – जीते (बीजेपी),

कानपुर: प्रमिला पाण्डेय-जीतीं (बीजेपी), अलीगढ़: मोहम्मद फुरकान-जीते (बसपा),

गोरखपुर: सीताराम जायसवाल-जीते (बीजेपी), वाराणसी: मृदुला जायसवाल – जीतीं (बीजेपी),

गाजियाबाद: आशा शर्मा -जीतीं (बीजेपी), मेरठ: सुनीता वर्मा-जीतीं (बसपा),

आगरा: नवीन जैन जीते (बीजेपी), झांसी: रामतीरथ-जीते (बीजेपी),

सहारनपुर: संजीव वालिया- जीते (बीजेपी), फिरोजाबाद: नूतन ठाकुर- जीतीं (बीजेपी)।

 

महानगरों में भी भाजपा की सरकार! नगर निगमों का रिजल्ट। 

अलीगढ़ 

मो. फुरकान-बसपा-125682, राजीव कुमार-भाजपा-115671, मधूकर शर्मा-कांग्रेस-25837,

मुजाहिद किदवई-सपा-16510

आगरा

नवीन कुमार जैन-भाजपा-217881, दिगम्बर सिंह-बसपा-143559, राहुल चतुर्वेदी-सपा-49788 ,

चौधरी बशीर- निर्दलीय-35243, विनोद बंसल-कांग्रेस-22554

अयोध्या-फैजाबाद

ऋषिकेश-भाजपा- 44642, गुलशन बिंदु-सपा-41041, गिरीश चन्द्र-बसपा-6033,

शैलेन्द्र मणि-कांग्रेस-3601

इलाहाबाद

अभिलाषा गुप्ता-भाजपा-131297, विनोद चन्द्र दुबे-सपा-67913,

विजय सुन्दर लाल-कांग्रेस-64579, रमेश चन्द्र केशरवानी-बसपा-24969

कानपुर नगर

प्रमिला पाण्डेय-भाजपा-396725, बंदना मिश्रा-कांग्रेस 291591, माया गुप्ता-सपा 123074,

अर्चना निषाद-बसपा- 82107

गोरखपुर

सीताराम जायसवाल-भाजपा-146187, राहुल सत्यनारायन-सपा-70215,

हरेन्द्र यादव-बसपा-34354, राकेश- कांग्रेस -27113

गाजियाबाद

आशा शर्मा-भाजपा-282793, डोली शर्मा-कांग्रेस-119118, मुन्नी चौधरी-बसपा-77033,

राशि गर्ग-सपा-40623

मथुरा-वृंदावन 

मुकेश-भाजपा-103046, मोहन सिंह-कांग्रेस-80938, गोवर्धन सिंह-बसपा-32655 ,

श्याम मुरारी-सपा-11139

वाराणसी

मृदुला-भाजपा-192188, शलिनि-कांग्रेस-113345, साधना गुप्ता-सपा-99272, सुधा-बसपा-28959

लखनऊ

संयुक्ता भाटिया-भाजपा-377166, मीरा वर्धन-सपा-245810,

प्रेमा अवस्थी-कांग्रेस-109571, बुलबुल गोडियाल-बसपा-83120

झांसी 

रामतीर्थ सिंघल-भाजपा-77046, बृजेन्द्र कुमार व्यास-बसपा-60673,

प्रदीप जैन आदित्य-कांग्रेस-36083, राहुल सक्सेना प्रभात-सपा-14296

सहारनपुर

संजीव वालिया-भाजपा-121201, फजलुर्रहमान-बसपा-119201,

शशि कुमार वालिया-कांग्रेस-69270, साजिद कय्युम-सपा-10701

मुरादाबाद

विनोद अग्रवाल-भाजपा-94677, मो. रिजवान कुरैशी-कांग्रेस-73042,

मो. युसुफ-सपा-47740, लाखन सिंह सैनी-बसपा-32268

फीरोजाबाद

नूतन राठौर-भाजपा-98932, मशरूर फातिमा-एआइएमआइएम-56536,

सावित्री गुप्ता-सपा-45925, पायल राठौर-बसपा-41528

बरेली

उमेश गौतम-भाजपा-139127, इकबाल सिंह तोमर-सपा-126343,

अजय शुक्ला-कांग्रेस-21295, मोहम्मद यूसूफ-बसपा-19031

मेरठ 

सुनीता-बसपा-234817, कान्ता कर्दम-भाजपा-205235, दीपू मनोठिया-सपा-47153,

ममता सूद-कांग्रेस-28794

 

महानगरों में भी भाजपा की सरकार! गोरखपुर में नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी सीताराम। 

गोरखपुर में नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने रिकार्ड जीत

के साथ कब्जा जमाया। सीताराम ने सपा के राहुल गुप्ता को 75 हजार से अधिक वोट से

पराजित किया। सीताराम को 145992 और राहुल को 70169 वोट मिले। इससे पहले 2006 में

भाजपा की अंजू चौधरी लगभग 59 हजार वोटों से जीती थी।

इलाहाबाद में महापौर पद की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता 64000 मतों से विजई घोषित।

वाराणसी से भाजपा की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने कांग्रेस की शालिनी को शिकस्त दी।

मृदुला को 1,92188 मत मिले जबकि शालिनी को 1,13345 मत मिले। तीसरे स्थान पर

समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता रहीं। मृदुला 77,843 मत से जीतीं। भाजपा ने यहां से

लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।

मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की। विनोद ने कांग्रेस के

रिजवान कुरैशी को पराजित किया। विनोद ने 21,635 मत से जीत दर्ज की।

विनोद अग्रवाल को 94,677 तथा रिजवान को 73,042 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के

मोहम्मद यूसुफ तीसरे स्थान पर रहे।

पहली बार हुए मथुरा-वृन्दावन नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य

बंधु 22 हजार 125 वोटों से जीते, उन्होंने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह को हराया।

 

नरेंद्र मोदी के क्षेत्र काशी – संजीव वालिया बड़ी बढ़त पर आ गए।

सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी में पहले तो कांटे का

संघर्ष चला। इसके बाद संजीव वालिया बड़ी बढ़त पर आ गए। संजीव वालिया ने बसपा

के फजलुर्रहमान को 1996 वोटों से परजित किया। फजलुर्रहमान आगे चल रहे थे

लेकिन 14 राउंड के बाद संजीव वालिया ने बढत बनाई और वह जीत तक जारी रही।

मेरठ नगर निगम के महापौर पद पर बसपा की सुनीता वर्मा ने कब्जा जमा लिया। सुनीता ने

भाजपा की कांता कर्दम को करीब 25 हजार वोट से पराजित किया। मतगणना शुरू होने से

ही सुनीता आगे चल रही थीं। कुछ समय के लिए भाजपा की कांता कर्दम आगे हुईं लेकिन

बाद में सुनीता ने उन्हें पछाडते हुए जीत दर्ज कर ली।

 

महापौर की लड़ाई में 16 पार्टियां शून्य पर। 

प्रदेश के 16 नगर निगमों में महापौर पद की लड़ाई के लिए मैदान में उतरे 16 राजनीतिक दलों

के हिस्से में सिर्फ शून्य ही आया है। इन पदों के लिए कुल 18 पार्टियां मुकाबले में थीं।

भाजपा ने 16 में से 14 निगमों पर कब्जा किया, जबकि बाकी दो निगमों में बसपा अपना

महापौर बनाने में कामयाब रही है।

 

शिव सेना व समता पार्टी का भी खाता नहीं खुल सका।

महापौर की चौखट से पहले जो मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल चारों खाने चित हो गए,

उनमें सपा और कांग्रेस भी शामिल है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी,

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक,

जनता दल सेक्युलर, जनता दल यूनाइटेड, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी,

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,

राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल, लोक जनशक्ति पार्टी, शिव सेना व समता पार्टी का

भी खाता नहीं खुल सका।

महानगरों में भी भाजपा की सरकार, #समाज_विकास_संवाद, #समाज_का_विकास,

Vikas Samvad, Vikas Ka Samvad, Vikas Ki Samvad, Samvad Vikas Ki,

Bharat Ki Vikasव्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, गैजेट्स संवाद, समाज विकास संवाद

समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद,

samaj, samaj vikas, samaj samvad, vikas, vikas samvad, samvad,

5 COMMENTS

Leave a Reply

Related articles

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ? ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ?   ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक फैसले को न्यायिक वैधता देते हुएभारत की सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों अर्थात ई डब्ल्यू एस आरक्षण को न्यायिक मान्यता दिया!सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने सोमवार को 3-2 के फैसले में सरकारी नौकरियों औरशैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ई डब्ल्यू एस) के लिए 10% आरक्षण की वैधता को बरकरार रखा।

चंद्रकांत दादा पाटील मिल कामगार आई बडील्यांचा घरी जन्माला एक संवेदनशील आणि कर्तबगार नेता !

चंद्रकांत दादा पाटील मिल कामगार आई बडील्यांचा घरी जन्माला एक संवेदनशील आणि कर्तबगार नेता !- डॉ. दिनेश थिटे (बरिष्ठ पत्रकार...

Ram Rajya Is An Ideal form Of Governance, Often Misrepresented by the Political Manipulators. 

Ram Rajya Is An Ideal form Of Governance, Often Misrepresented by the Political Manipulators. Religion and politics are interconnected.But there shouldn't be any in fighting on the religious factors and fractions.However, the ideals of religion are always superior to the different form of socialism andtherefore the uses of rightful and positive religious ideals should be incorporated in to politics.

प्रधानमंत्री मोदी जी ने नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल को दी है बधाई!  शपथ लेने वाले महाराष्ट्र मंत्रियो की विस्तृत जानकारी!

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की सभी नवनियुक्त मंत्रियो को शपथ ग्रहण पर दी है बधाई!प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नव गठित महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले सभी माननीयों मंत्री गनों  को ट्विटर सन्देश के माध्यम से बधाई दी है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मराठी एवं अंग्रेजी भाषा में लिखी गयी ट्वीट में कहा;