प्रधानमंत्री मोदी जी ने नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल को दी है बधाई!  शपथ लेने वाले महाराष्ट्र मंत्रियो की विस्तृत जानकारी!

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री मोदी जी ने नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल को दी है बधाई! 

शपथ लेने वाले महाराष्ट्र मंत्रियो की विस्तृत जानकारी!

 

समाज विकास संवाद!
मुंबई,

 

एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल, नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की विस्तृत जानकारी!

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की सभी नवनियुक्त मंत्रियो को शपथ ग्रहण पर दी है बधाई!

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नव गठित महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले सभी माननीयों मंत्री गनों  को ट्विटर सन्देश के माध्यम से बधाई दी है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मराठी एवं अंग्रेजी भाषा में लिखी गयी ट्वीट में कहा;

 

“महाराष्ट्र सरकार में आज मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले सभी माननीयों को बधाई। यह टीम प्रशासनिक अनुभव और सुशासन प्रदान करने के उत्साह का उत्तम मिश्रण है। राज्य की जनता की सेवा करने के लिए उन सभी को मेरी शुभकामनाएं।”

 

 

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अंग्रेजी में शुभेच्छा की ट्वीट!

 

 

इससे पहले राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे व् उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नवनियुक्त 18 मंत्रियों ने मराठी भाषा में शपथ ली!

नए सरकार की गठन के करीब 5 हफ्ते बाद आज की यह मंत्रिमंडल की विस्तार की कार्यक्रम संपन्न हुआ!

बहु प्रत्याशित यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम कुल 18 मंत्रियों के मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद पीएम का अभिनंदन आया है।

 

शपथ लेने वाले १८ मंत्रियो में से पहली बार शपथ लेने वाले केवल एक मंत्री को छोड़कर बाकी सभी 17 मंत्री ने पिछले भाजपा – शिव सेना सरकार में मंत्री थे।

नवनियुक्त एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में किसी भी महिला मंत्री को नियुक्त नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री को अन्य दलों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा।

कैबिनेट में भाजपा एवं एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना की समान प्रतिनिधित्व को चिह्नित करते हुए,

भाजपा के नौ विधायक और शिवसेना के भी नौ आमदार को मंत्रिमंडल में सामिल किया गया!

 

नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल! महाराष्ट्र की नवनियुक्त मंत्री मंडल की विस्तृत जानकारी!

महाराष्ट्र कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले सभी 18 मंत्रियों की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है।

 

 

श्री चंद्रकांत दादा पाटिल:

 

श्री चंद्रकांत दादा पाटिल भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं और इन्होने पहले दो बार एम एल सी चुनाव जीत चुके हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के अत्यंत करीव माने जाने वाले श्री चन्द्रकान्त पाटिल जी आपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे चुके!

श्री दादा पाटिल ने अब तक भाजपा के बिभिन्न संगठनिक जवाबदारी का पालन भी कर चुके है!

दादा पाटिल वर्तमान में पश्चिमी महाराष्ट्र की कोथरुड सीट से विधायक के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

पिछले 2014-19 के दौरान भाजपा – शिवसेना सरकार में इन्होने राजस्व और पीडब्ल्यूडी विषयक कैबिनेट मंत्री भी थे।

 

 

नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल! श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार:

 

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के 2014-19 कार्यकाल के दौरान वित्त और वन मंत्रालय में काम किया है।

केंद्रिय मंत्री व् पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी के करीव माने जाने वाले श्री मुनगंटीवार महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है,

इन्होने चंद्रपुर जिले से अब तक छह बार विधायक पद की चुनाव जीत चुके हैं।

 

नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल

श्री गिरीश महाजन:

 

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते हैं,

गिरीश महाजन लगातार छह वर्षों से विधान सभा के सदस्य हैं।

वह उत्तरी महाराष्ट्र से भाजपा के नेता हैं।

 

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की विस्तृत जानकारी

श्री अतुल सावे:

 

60 वर्षीय अतुल सावे औरंगाबाद पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

दो बार के विधायक श्री अतुल सावे ने 2014 में पहली बार चुनाव जीता एवं इन्होने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी थे।

औरंगाबाद जिले में बीजेपी का चेहरा माने जाने वाली अतुल सावे से बीजेपी को उम्मीद है कि

आगामी नगर निगम चुनावों से पहले  इनकी नियुक्ति का सुफल पार्टी को मिलगा!

 

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की विस्तृत जानकारी

श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल:

 

63 वर्षीय श्री विखे पाटिल जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हुए।

वह अहमदनगर जिले की शिरडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अपने विशाल सहकारी क्षेत्र के अलावा, वह शिक्षण संस्थान और अत्याधुनिक अस्पताल चलाते हैं।

2014-19 के दौरान कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतने पर वे राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।

लेकिन उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के बाद 2019 का चुनाव जीतकर एक और कार्यकाल पूरा किया।

 

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की विस्तृत जानकारी

श्री विजयकुमार गावित:

 

श्री गावित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोरकर भाजपा में आनेवाले नेता हैं!

इन्होने उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से ताल्लुक रखते हैं।

श्री गावित एनसीपी के टिकट से भी कई बार विधायक सीटें जीत चुके हैं।

 

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की विस्तृत जानकारी

श्री सुरेश खाड़े:

 

पश्चिमी महाराष्ट्र में सांगली जिले के मिराज निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन जितने वाले भाजपा विधायक श्री खरे दलित समुदाय से आते है!

श्री खाड़े ने 1999 में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी के लिए 2004 में चुनाव जीता।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक होने के बावजूद उन्हें 2014 में मौका नहीं दिया गया था!

 

नवनियुक्त एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल

रवींद्र चव्हाण:

 

ठाणे जिल्ल्हा से तीन बार विधायक रहे, भाजपा से रवींद्र 2019 के दौरान राज्य मंत्री थे

 

नवनियुक्त एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल

मंगल प्रभात लोढ़ा:
मंगल लोढ़ा भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष हैं जो पांच बार चुनाव जीत चुके हैं।
वह राज्य के प्रभावशाली व्यापारी व् भवन निर्माता भी हैं।

 

एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल

श्री दीपक केसरकर:

 

शिवसेना के दीपक केसरकर सिंधुदुर्ग जिले से विधायक के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की निर्वाह कर रहे हैं,

उन्होंने पिछली भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

67 वर्षीय श्री दीपक केसरकर कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी से शिवसेना विधायक हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पूर्व सहयोगी श्री केसरकर ने 2009 में एनसीपी उम्मीदवार के रूप में सावंतवाड़ी से विधानसभा चुनाव जीता था।

इसके बाद इन्होने 2014 में शिवसेना में प्रवेश किया और शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता।

एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद, केसरकर ने पहले उद्धव के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया था,

लेकिन बाद में पक्ष बदल लिया और शिंदे खेमे में शामिल हो गए।

 

एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल

श्री दादा भुसे:

 

58 वर्षीय श्री दादा भुसे नासिक जिले के मालेगांव निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक हैं और इन्होने लगातार 2004 से विधायक हैं।

उन्हें शिवसेना के एक कट्टर कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली एमवीए सरकार में कृषि मंत्री थे।

 

एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल

श्री शंभूराज देसाई:

 

शिवसेना के बागी विधायक श्री शंभूराज देसाई पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के मूल निवासी हैं.

इन्होने आपने पाटन निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के विधायक हैं।

श्री देसाई पिछले एम् वि ए सरकार में गृह (ग्रामीण), वित्त और योजना, राज्य उत्पाद शुल्क, विपणन,

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री थे और उन्हें एमवीए सरकार के दौरान 2020 में

वाशिम जिले के संरक्षक मंत्री के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

विद्रोह के बाद देसाई ने उद्धव और राकांपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि

उन्हें कनिष्ठ मंत्री बनाने के बाद भी उनके पास कोई शक्ति नहीं है।

 

महाराष्ट्र मंत्रियो की जानकारी

श्री गुलाबराव पाटिल:

 

शिवसेना के गुलाबराव पाटिल महाराष्ट्र के जलगांव से चार बार विधायक रहे। वह उद्धव सरकार में भी अहम पदों पर रहे।

उत्तर महाराष्ट्र से शिवसेना के आक्रामक चेहरे के रूप में जाने जाने वाले पाटिल जलगांव (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह पिछली एमवीए सरकार में जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री थे और शुरू में शिंदे खेमे के विद्रोह में शामिल नहीं हुए थे।

 

महाराष्ट्र मंत्रियो की जानकारी

श्री उदय सामंत:

 

शिवसेना नेता उदय सामंत महाराष्ट्र के रत्नागिरी से चार बार विधायक हैं।

श्री सामंत एक पूर्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)  नेता है, जिन्होंने शरद पावर का साथ चोरने के बाद कोंकण के रत्नागिरी जिले से शिवसेना नेता बने,

श्री सामंत उद्धव के नेतृत्व वाली पिछली एमवीए सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।

कोंकण के एक प्रमुख नेता, सेना में अंतर्विरोध के बाद वह एकनाथ शिंदे के विद्रोह में शामिल हो गए।

 

महाराष्ट्र मंत्रियो की जानकारी

श्री संदीपन भुमरे :

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री संदीपन भुमरे औरंगाबाद से पांच बार विधायक रह चुके हैं.

उन्हें उद्धव सरकार में रोजगार और बागवानी मंत्री नियुक्त किया गया था।

59 वर्षीय भुमरे औरंगाबाद जिले के पैठण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाने वाले भुमरे उद्धव के खिलाफ पूरे विद्रोह के दौरान उनके साथ थे।

भुमरे पिछली एमवीए सरकार में हॉर्टिकल्चर विभाग के मंत्री थे।

 

नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल! महाराष्ट्र मंत्रियो की जानकारी

श्री तानाजी सावंत :

 

विधायक के रूप में तानाजी का यह पहला कार्यकाल है।

उस्मानाबाद जिले से शिवसेना के तानाजी सावंत ने जीत हासिल की थी।

58 वर्षीय तानाजी सावंत को पहली बार 2016 में शिवसेना से एमएलसी के रूप में चुना गया था।

2014-19 से, उन्होंने जल संरक्षण के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।

उन्होंने उस्मानाबाद जिले के परांडा निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता।

एमवीए सरकार द्वारा 2019 में एक मंत्री पद से इनकार कर दिया, वह तब से नाखुश है और

जिले में शिवसेना की बैठकों का खुले तौर पर बहिष्कार किया है।

वह विद्रोह के बाद एकनाथ शिंदे में शामिल होने वाले पहले नेताओं में से थे।

 

समाज विकास संवाद

श्री संजय राठौड़:

 

51 वर्षीय यवतमाल जिले के डिग्रास निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं।

संजय राठौड़, जिन्हें डिग्रास क्षेत्र का एक मजबूत चेहरा के रूप में माना जाता है,

2014-19 के बीच भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान राजस्व राज्य मंत्री थे और

यवतमाल और वाशिम जिले के संरक्षक मंत्री के पदों पर रहे हैं।

2019 में एमवीए सरकार के दौरान उन्हें वन, आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था,

यवतमाल से शिवसेना विधायक के रूप में कार्य करते हुए, संजय ने उद्धव ठाकरे की सरकार में वन मंत्रालय भी संभाला।

लेकिन विवादास्पद पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले के बाद 2021 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

 

समाज विकास संवाद

अब्दुल सत्तार:

 

कांग्रेस के टिकट से मराठवाड़ाम सत्तार से दो विधायक चुनाव जीतने के बाद,

अब्दुल सत्तार शिवसेना में शामिल हो गए और 2019 में फिर से जीते।

56 वर्षीय औरंगाबाद के सिल्लोड से तीन बार के विधायक हैं, जिन्होंने 2019 में सेना के टिकट पर सीट जीती थी।

कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम चेहरा सत्तार, जिन्होंने कांग्रेस में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था,

पिछली एमवीए के साथ-साथ कांग्रेस-एनसीपी सरकार में राज्य मंत्री थे।

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले, सत्तार ने अपनी दो बेटियों के नाम उन उम्मीदवारों की सूची में शामिल होने के बाद

खुद को एक विवाद में उलझा हुआ पाया,

इनके दो बेटियों को महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया था।

समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद, समाज विकास संवाद

samaj, samaj vikas, samaj samvad, vikas samvad, samvad, Samaj vikas samvad

সমাজ, সমাজ বিকাস , সমাজ সংবাদ, বিকাস, বিকাস সংবাদ, সংবাদ, সমাজ বিকাস সংবাদ

Leave a Reply

Related articles

सहकार भारती, मीरा भाईंदर जिल्ह्याचा वतीने संस्थेच्या स्थापना दिवस साजरा!

सहकार भारती,  मीरा भाईंदर जिल्ह्याचा वतीने सहकार भारती चा स्थापना दिवस साजरा केला गेला .या कार्यक्रमाला सहकार भारती, मीरा भाईंदर च्या विविध प्रकोस्ट चे प्रमुख आणि सहकार भारतीचे कार्यकर्ते उपस्थित होते ...

“सहकार मिलन” – मीरा भायंदरच्या गृहनिर्माण पुनर्विकासात सहकार भारती कडून दिशा प्रदर्शन!

“सहकार मिलन” - मीरा भायंदरच्या गृहनिर्माण पुनर्विकासात सहकार भारती कडून दिशा प्रदर्शन!आंतरराष्ट्रीय सहकार दिनाचे (११ जानेवारी) औचित्य साधून, सहकार भारती, मीरा भाईंदर जिल्हा आणिश्री सिद्धिविनायक नगर वेल्फेअर असोसिएशन यांच्या संयुक्त विद्यमाने " सहकार मिलन " या कार्यक्रमाचे आयोजन८ जानेवारी २०२३ ला श्री सिद्धिविनायक वेल्फेअर असोसिएशनच्या, सभागृहात केले होते.

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ? ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ?   ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक फैसले को न्यायिक वैधता देते हुएभारत की सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों अर्थात ई डब्ल्यू एस आरक्षण को न्यायिक मान्यता दिया!सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने सोमवार को 3-2 के फैसले में सरकारी नौकरियों औरशैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ई डब्ल्यू एस) के लिए 10% आरक्षण की वैधता को बरकरार रखा।

चंद्रकांत दादा पाटील मिल कामगार आई बडील्यांचा घरी जन्माला एक संवेदनशील आणि कर्तबगार नेता !

चंद्रकांत दादा पाटील मिल कामगार आई बडील्यांचा घरी जन्माला एक संवेदनशील आणि कर्तबगार नेता !- डॉ. दिनेश थिटे (बरिष्ठ पत्रकार...