लोक सभा सदस्य एवं अभिनेता विनोद खन्‍ना का निधन !

Date:

Share post:

लोक सभा सदस्य एवं अभिनेता विनोद खन्‍ना का निधन

Lok Sabha member and actor Vinod Khanna passes away!

समाज विकास संवाद!
मुंबई ,

लोक सभा सदस्य एवं अभिनेता विनोद खन्‍ना का निधन!

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता और सांसद विनोद खन्‍ना का गुरुवार को मुंबई के

रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 70 साल थी। उनका पिछले

कुछ दिनों से कैंसर का इलाज चल रहा था। बीतें दिनों सोशल मीडिया पर एक

तस्‍वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे।

 

अभिनेता विनोद खन्‍ना— मुकद्दर के सिकंदर थे!

विनोद खन्‍ना सही मायने में मुकद्दर के सिकंदर थे।

उनका जन्‍म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था। देश विभाजन के बाद उनका परिवार

मुंबई आ गया। शुरुआती पढ़ाई नाशिक के एक बोर्डिंग स्‍कूल में हुई और बाद में

मुंबई के सिन्‍डहम कॉलेज से उन्‍होंने ग्रेजुएशन किया। उनका फ़िल्मी सफर वर्ष 1968 में आई

मन का मीत से हुई, जिसमें वे खलनायक बने थे।

इसके बाद वे आन मिलो सजना, पूरब और पश्चिम, सच्‍चा झूठा जैसी फिल्मों में

सहायक भूमिकाओं में नजर आए। हीरो के रूप में उनकी पहली फिल्म हम तुम और वो थी।

उनकी चर्चित फिल्‍मों में मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, इम्तिहान, इनकार, अमर अकबर एंथनी,

लहू के दो रंग, कुर्बानी, दयावान, जुर्म, चांदनी, दबंग शामिल हैं।

 

अभिनेता विनोद खन्‍ना— अमिताभ के साथ सफल जोड़ी!

विनोद खन्‍ना ने कभी भी मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍मों में काम करने से परहेज नहीं किया।

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ सिनेमा के पर्दे पर उनकी

जोड़ी को बेहद पसंद किया गया। हेराफेरी, खून पसीना, अमर अकबर एंथोनी,

मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्‍में सुपरहिट रही। अमिताभ बच्‍चन के अलावा वे राजेश खन्‍ना,

सुनील दत्‍त के साथ भी कई फिल्‍मों में नजर आए।

 

अभिनेता विनोद खन्‍ना— ओशो की शरण में!

बॉलीवुड में जब विनोद खन्‍ना का करियर शीर्ष पर था, तभी वर्ष 1982 में वे अपने

आध्‍यात्मिक गुरु ओशो रजनीश की शरण में चले गए। इस वजह से उनका अपनी पत्‍नी

गीतांजलि से तलाक हो गया। विनोद खन्‍ना और गीतांजलि के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्‍ना हैं।

दोनों बेटों ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। विशेषकर अक्षय खन्‍ना के

अभियन की काफी तारीफ हुईं।

वर्ष 1987 में उन्‍होंने वापस बॉलीवुड का रुख किया और डिम्‍पल कपाडिया के साथ

इंसाफ से वापसी की। इसके बाद जुर्म, चांदनी जैसी हिट फिल्‍मों में काम किया।

वर्ष 1997 में उन्‍होंने अपने बेटे अक्षय कुमार को लांच करने के लिए हिमालय पुत्र

नाम की फिल्‍म भी बनाई थी।

 

अभिनेता विनोद खन्‍ना— राजनैतिक करियर!

वर्ष 1997 में विनोद खन्‍ना भाजपा में शामिल हो गए।

अगले साल हुए लोकसभा चुनाव में पंजाब के गुरुदासपुर से सांसद चुने गए।

1999 में वे इसी सीट से सांसद चुने गए।बाद में उन्‍हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में

सांस्‍कृतिक और पर्यटन तथा विदेश राज्‍य मंत्री बनाया गया।

लोक सभा सदस्य, अभिनेता विनोद खन्‍ना, निधन, #समाज_विकास_संवाद, #समाज_का_विकास,

समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद,

samaj, samaj vikas, samaj samvad, vikas, vikas samvad, samvad,

Amazing Amazon News, Samaj Vikas Samvad, New India News, Samaj Ka Vikas,

Amazon Prime Newsव्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, गैजेट्स संवाद, समाज विकास संवाद

2 COMMENTS

Leave a Reply

Related articles

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली?

Hindenburg Report May Discipline Adani Group & Prosper It Further.

Hindenburg report may discipline Adani Group and prosper It further.In 2006, A renowned economic affairs expert and a very potent journalist Mr. Swaminathan S. A. Ayer researched and wrote a paper for the Cato Institute on Gujarat's new strategy of port-based development .This strategy was launched by Congress chief minister Chimanbhai Patel in the early 1990s and expanded by BJP's successors.

“सहकार मिलन” – मीरा भायंदरच्या गृहनिर्माण पुनर्विकासात सहकार भारती कडून दिशा प्रदर्शन!

“सहकार मिलन” - मीरा भायंदरच्या गृहनिर्माण पुनर्विकासात सहकार भारती कडून दिशा प्रदर्शन!आंतरराष्ट्रीय सहकार दिनाचे (११ जानेवारी) औचित्य साधून, सहकार भारती, मीरा भाईंदर जिल्हा आणिश्री सिद्धिविनायक नगर वेल्फेअर असोसिएशन यांच्या संयुक्त विद्यमाने " सहकार मिलन " या कार्यक्रमाचे आयोजन८ जानेवारी २०२३ ला श्री सिद्धिविनायक वेल्फेअर असोसिएशनच्या, सभागृहात केले होते.

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ? ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ?   ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक फैसले को न्यायिक वैधता देते हुएभारत की सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों अर्थात ई डब्ल्यू एस आरक्षण को न्यायिक मान्यता दिया!सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने सोमवार को 3-2 के फैसले में सरकारी नौकरियों औरशैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ई डब्ल्यू एस) के लिए 10% आरक्षण की वैधता को बरकरार रखा।