हिमाचल विजय के साथ ‘अटल’ सपना साकार, घट गया कांग्रेस का आकार!

Date:

Share post:

हिमाचल विजय के साथ ‘अटल’ सपना साकार, घट गया कांग्रेस का आकार!

Atal’ dream come true with Himachal Vijay; Congress reduced in size

समाज विकास संवाद!
न्यू दिल्ली ,

हिमाचल विजय के साथ ‘अटल’ सपना साकार, घट गया कांग्रेस का आकार!

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत से देश में कांग्रेस का दायरा

अब और सिमट गया है। हिमाचल हार के बाद अब कांग्रेस के हाथ मात्र चार राज्यों की

सत्ता बची रह गई है। कांग्रेस का ये दिन देख अटल जी के कहे शब्द हकीकत में बदलते नजर

आ रहे हैं। भाजपा को आज राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान मिली है। आज से 20 साल पहले

साल 1997 में अटल बिहार वाजपेयी ने संसद में कहा था- “मेरी बात को गांठ बांध लें,

आज हमारे कम सदस्य होने पर आप (कांग्रेस) हंस रहे हैं लेकिन वो दिन आएगा जब पूरे

भारत में हमारी सरकार होगी, उस दिन देश आप पर हंसेगा और आपका मजाक उड़ायेगा।”

 

हिमाचल_विजय— भाजपा की जीत पर सटीक बैठती हैं अटल जी की ये पंक्तियां !

बाधाएं आती हैं आएं,

घिरें प्रलय की घोर घटाएं,

पावों के नीचे अंगारे,

सिर पर बरसे यदि ज्वालाएं,

निज हाथों में हंसते-हंसते,

आग लगाकर जलना होगा।

कदम मिलाकर चलना होगा।।

 

हिमाचल_विजय— 19 राज्यों में भाजपा सरकार!

हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा देश के 19 राज्यों में काबिज हो चुकी है।

कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ऐसी पहली पार्टी है जिसकी केन्द्र में सरकार होने के

साथ-साथ 19 राज्यों में सत्ता है। इनमें से सात राज्यों में पहली बार भाजपा ने दस्तक दी है।

भाजपा लगातार देश की सबसे बड़ी पार्टी बनती जा रही है। गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा

चुनाव में जीत हासिल कर भाजपा ने एक और बढ़त बनाई है। भाजपा ने हिमाचल की सत्ता

कांग्रेस के हाथों से छीनकर 19 राज्यों में अपनी सत्ता को बरकरार रखा है।

भाजपा अब अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश,

मणिपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में

अपने दम पर सत्ता में है। बिहार, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और नागालैंड में

गठबंधन की सरकार है। इन सभी राज्यों को मिलाकर भाजपा अब 19 राज्यों में

अपनी सरकार बना चुकी है।

 

हिमाचल_विजय— सिर्फ 4 राज्यों में ही बची कांग्रेस की सरकार!

कांग्रेस के हाथों से सत्ता लगातार खिसकती जा रही है। हिमाचल हार के साथ ही

भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पास अब सिर्फ चार राज्य बचे हैं। दो बड़े राज्य कर्नाटक और पंजाब के अलावा

कांग्रेस के पास पुर्वोत्तर के मेघालय और मिजोरम राज्य ही बचे हैं।

हिमाचल_विजय— परंपरागत वोटर्स का दायरा तोड़ा!

मोदी और अमित शाह ने पूरी तरह से पार्टी के सोशल इंजीनियरिंग को नई धार दी।

विशेषतौर पर अगड़ी जातियों के पारंपरिक तौर तरीकों से उठकर नए विधायकों को चुनने में।

हालांकि, इसकी शुरूआत पार्टी ने 16 वें लोकसभा चुनाव में भी की थी। पार्टी के आंतरिक लोगों

का यह मानना है कि इसके चलते पार्टी को लोकसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के

विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिली, जहां पर जातियां काफी मायने रखती हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 71 सीटों को अपने नाम किया। इसका ही नतीजा है

कि अब हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार होगी। वहीं गुजरात में भाजपा की

सत्ता बरकरार रहेगी।

 

हिमाचल_विजय— मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर सफलतापूर्वक काम!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सबका साथ सबका विकास और एक भारत श्रेष्ठ भारत को और

मजबूती मिलती दिख रही है। इसी मंत्र के मुताबिक भाजपा पंचायत से संसद तक काम कर रही है।

इसीलिए, केन्द्र के बाद आज 19 राज्यों में भाजपा या भाजपा समर्थित सरकार है।

कांग्रेस के हाथों से हिमाचल की सत्ता को छीनकर भाजपा ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे

में एक कदम और आगे बढ़ाया है।

 

हिमाचल_विजय— देश पर चला शाह-मोदी जोड़ी का जादू!

मोदी की लहर और अमित शाह के सोशल इंजीनियरिंग का जादू इस कदर चला आज

कई राज्यों में कांग्रेस हाशिए पर चली गई है। राजनीतिक विश्लेषक आर. राजगोपालन ने

बातचीत करते हुए कहा था कि जिस तरह से सूर्य की ऊर्जा उसकी रोशनी है ठीक वैसे ही

अमित शाह के दिमाग के पीछे की ऊर्जा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से है। मोदी और अमित शाह

की जोड़ी काफी मजबूत है और आने वाले दिनों में उनका महत्व और भी बढ़ेगा।

हिमाचल_विजय, अटल’_सपना_साकार, घट_गया_कांग्रेस_का_आकार, #समाज_विकास_संवाद,

Indian Social News, Amazon Prime News,

India social News, Developmental News, Indian society News,

Gadget Samvad, science-technology Samvad, Global Samvad,

Samaj, Samaj vikas, Samaj Samvad, vikas, Vikas Samvad, Samvad,

समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद,

Leave a Reply

Related articles

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ? ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?

क्या है आर्थिक रूप से पिछरा वर्ग की आरक्षण ?   ई डब्ल्यू एस आरक्षण का लाभ किसे और कैसे मिलेगा ?केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक फैसले को न्यायिक वैधता देते हुएभारत की सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों अर्थात ई डब्ल्यू एस आरक्षण को न्यायिक मान्यता दिया!सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने सोमवार को 3-2 के फैसले में सरकारी नौकरियों औरशैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ई डब्ल्यू एस) के लिए 10% आरक्षण की वैधता को बरकरार रखा।

चंद्रकांत दादा पाटील मिल कामगार आई बडील्यांचा घरी जन्माला एक संवेदनशील आणि कर्तबगार नेता !

चंद्रकांत दादा पाटील मिल कामगार आई बडील्यांचा घरी जन्माला एक संवेदनशील आणि कर्तबगार नेता !- डॉ. दिनेश थिटे (बरिष्ठ पत्रकार...

Ram Rajya Is An Ideal form Of Governance, Often Misrepresented by the Political Manipulators. 

Ram Rajya Is An Ideal form Of Governance, Often Misrepresented by the Political Manipulators. Religion and politics are interconnected.But there shouldn't be any in fighting on the religious factors and fractions.However, the ideals of religion are always superior to the different form of socialism andtherefore the uses of rightful and positive religious ideals should be incorporated in to politics.

प्रधानमंत्री मोदी जी ने नवनियुक्त महाराष्ट्र मंत्रिमंडल को दी है बधाई!  शपथ लेने वाले महाराष्ट्र मंत्रियो की विस्तृत जानकारी!

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की सभी नवनियुक्त मंत्रियो को शपथ ग्रहण पर दी है बधाई!प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नव गठित महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले सभी माननीयों मंत्री गनों  को ट्विटर सन्देश के माध्यम से बधाई दी है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मराठी एवं अंग्रेजी भाषा में लिखी गयी ट्वीट में कहा;