अस्थमा व्याधि क्या है ? कैसे फैलती है इस व्याधि ? जानिए क्या है अस्थमा के लक्षण!

Date:

Share post:

अस्थमा व्याधि क्या है ? कैसे फैलती है इस व्याधि ? जानिए क्या है अस्थमा के लक्षण!

What is asthma disease How does this disease spread? Know what are the symptoms of asthma!

डॉ. वसाणी ( आयुर्वेद तज्ञ )
समाज विकास संवाद!
मुंबई,

अस्थमा व्याधि क्या है ? कैसे फैलती है इस व्याधि ? जानिए क्या है अस्थमा के लक्षण, अस्थमा व्याधि कैसे फैलती है, अस्थमा के प्राथमिक लक्षण, अस्थमा पीरित के लिए ट्रिगर्स।

बदलती हुई जीवनशैली आज के युवाओं के लिए समस्या बन गयी है।

शहरों में ख़तम होनेवाले मैदानी खेल कूद ने उन्हें इनडोर खेल की ओर आकर्षित किया है,

परिणाम स्वरुप इनडोर खेल के दौरान घर के परदे, गालीचे, कालीन,

और कारपेट में लगी धुल बहोत ही खतरनाक साबित हो रही है

जिसकी वजह से एलर्जी और अस्थमा की समस्याएं उत्पन्न हो रही है ।

यह बीमारी सर्दी की सीजन में अक्सर बढ़ती हुई नज़र आती है,

अस्थमा अर्थात दमा जिसे सामान्य भाषा में सांस की बीमारी कहा जाता है ,

ये फेफड़ों पर असर करने वाली बीमारी है।जिस व्यक्ति को अस्थमा होता है उसे सांस लेने में तकलीफ होती है और;

वह अधिकतर समय खांसते रहते हैं ।

इस बीमारी में श्वसनमार्ग की नलिकाएं जो फेफड़ों में शुद्ध वायु ले जानेका काम करती है’

वे एलर्जी या अन्य किसी कारणवश संकरी हो जाती हैं , जिसके कारण धीरे धीरे श्वसन मार्ग की दीवारों की मांसपेशियां सख्त हो

जाती,उनकी अंदरूनी सतह पर सूजन आ जाती है और स्निग्ध तरल चिकना पदार्थ कफ श्वसन मार्ग को अवरुद्ध कर देता है .

यह एक आम तकलीफ है। यह किसी भी उम्र में प्रारम्भ हो सकता है, किसी भी व्यक्ति, स्त्री, पुरुष, बालक, युवा

या वृद्ध को हो सकता है।

 

जानिए क्या है अस्थमा के प्राथमिक लक्षण!

Know what is the primary symptom of asthma!

 

अस्थमा के लक्षण : खांसी, घरघराहट, छाती में जकङाहट, पूरी तरह से सां का ना ले पाना, सांस लेते समय सीटी

बजने जैसी आवाज़ आना ये अस्थमा की खास पहचान है ।इस के अलावा अन्य भी लक्षण देखें जाते हैं-

१) नींद में खलल :यदि खांसी की वजह से आप रातको सो नहीं पा रहें तो उसका एक कारण अस्थमा हो सकता है !

२) व्यायाम करते समय सांस फूलना और व्यायाम बंद करने के बाद भी हाँफते रहना अस्थमा का विशेष लक्षण है !

३) झुकाम यह एक सामान्य सी बीमारी है किन्तु अस्थमा के रोगियों में झुकाम ठीक होने के बाद भी मरीज़ नज़ले और सांस फूलने से

परेशान रहते हैं, इनमें बार बार खांसी होनेका कारण ही अस्थमा होता है। ये लक्षण हर एक व्यक्तिमें अलग अलग हो सकते हैं, किसी में

सभी लक्षण तो किसी में एक, दो लक्षण प्रकट होते हैं । अस्थमा के मुख्य कारण (ट्रिगर्स): कुछ चीज़ों में अस्थमा के लक्षण व्यक्त करने

की प्रवृत्ति होती हैं उन चीज़ों को ट्रिगर्स कहा जाता है जिसके कारण अस्थमा बढ़ सकता है , इन ट्रिगर्स से अपने आपको बचाकर आप

स्वयं  सहायता कर सकते हैंi

 

अस्थमा व्याधि कैसे फैलती है! अस्थमा पीरित व्यक्तिओं के लिए ये ट्रिगर्स निम्नलिखित हैं!

The following are triggers for people with asthma!

 

अस्थमा पीरित व्यक्तिओं के लिए ये ट्रिगर्स निम्नलिखित हैं!

  •  सर्दी झुकाम का विषाणु!
  •  सिगरेट बीड़ी का धुंआ या फिर जहाँ धम्रपान हो रहा हो ऐसी जगह!
  •  ठंडी हवा !
  •  धुल, मिटटी !
  •  हवामें फैला प्रदुषण !
  • शारीरिक थकान या व्यायाम !
  • कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव, रंगरोगन, आटे का भूसा, लकड़ी का भूसा, पालतू जानवरों की रोयें, बाल, पंख आदि  !
  •  मानसिक तनाव  !

अलग अलग इंसान अलग अलग ट्रिगर से प्रभावित होता है, अपने ट्रिगर को पहचानिये और उनसे बचने की कोशिश करें।

इसके आगे की अंक में हम अस्थमा की बारेमें फैली हुई भ्रांतियाँ, उसका उपचार और अस्थमा की आयुर्वेदिक दृष्टिकोण पर विचार करेंगे। .

धन्यवाद ।

डॉ. वसाणी

(Nayana.vasani@ yahoo.com)

अस्थमा व्याधि कैसे फैलती है, #आयुर्वेद,  #ayurveda, #ashthma, #अस्थमा_पीरित_व्यक्ति,

Amazing Amazon News, Samaj Vikas Samvad, New India News, Samaj Ka Vikas,

समाज, समाज विकास, समाज संवाद, विकास, विकास संवाद, संवाद,

samaj, samaj vikas, samaj samvad, vikas, vikas samvad, samvad,

व्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, गैजेट्स संवाद, समाज विकास संवाद!

2 COMMENTS

Leave a Reply

Related articles

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली?

खाली पैर जमीन पर चलने के कितने फैदे ? क्या है नंगे पैर चलने का 7 फ़ायदा ?

खाली पैर जमीन पर चलने के कितने फैदे ?  क्या है नंगे पैर चलने का 7 फ़ायदा ?  क्या जमीन पर नंगे पैर चलने के कोई फायदे हैं?  कियूं कभी-कभी जमीन पर चलना जरूरी होता है?आज हम चर्चा करेंगे एक अति साधारण प्रयोग को हमारी अपनी दैनंदिन जीवन चर्या में शामिल करने के बारे में!

सुन्दर बालों के लिए क्या खाना चाहिए? बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ क्या क्या है?

सुन्दर बालों के लिए क्या खाना चाहिए? बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ क्या क्या है? बायोटिन कैसे घने काले बालों को पुष्टि देता है?महिला हो या फिर पुरुष, हम मनुष्य को सुन्दर वालो की चाहत हमेशा रहता है,आजकाल के भाग दौर बाली जिन्दगी में प्रदूषित वातावरण में रहते है हम! ऐसे में हम अपने शारीरिक पुस्ती के बारे में ठीक से ख्याल भी नहीं रख पाते,और जब शारीर को ही सठिक पुष्टि ना मिलता हो तब बालो के लिए अलग से कैसे ख्याल रखा जाये?

जबलपुर के बाद मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में खतरे की घंटी, 441 नर्सिंग होम अग्निसुरक्षा के बिना!

जबलपुर के बाद मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 441 नर्सिंग होम अग्निसुरक्षा के बिना, दस जगह पर नर्सिंग होम चालकों की लापरवाही के खिलाफ फायर सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत मामला दर्ज, मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में नर्सिंग होम का निरीक्षण तथ्य!