कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए बढ़ाये खुदकी रोग प्रतिरोधक क्षमता–आपनाए ११ निम्नलिखित उपाय!

Date:

Share post:

कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए बढ़ाये खुदकी रोग प्रतिरोधक क्षमता–आपनाए ११ निम्नलिखित उपाय ! आयुष मंत्रालय!

Increase your own immunity to protect from Corona Virus epidemic – Follow 11 Golden measures! Ministry of AYUSH.

समाज विकास संवाद !
न्यू दिल्ली ,

कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए बढ़ाये खुदकी रोग प्रतिरोधक क्षमता! कोरोना महामारी से सुरक्षा-आपनाए ११ उपाय!

आयुष मंत्रालय!

कोरोना महामारी भारत में आपनी कदम रखते ही आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए

आयुर्वेद के परखे गए कई उपायों पर एक एडवाइजरी जारी की थी।

इस मुश्किल घड़ी में उस एडवाइजरी को फिर से दोहराया गया है,

जिससे अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति (प्रतिरक्षा) बढ़ाने के एक उपाय के रूप में सभी के प्रयासों में मदद की जा सके।

31 मार्च 2020 को जारी की गई एडवाइजरी में निम्नलिखित 5 व्यापक क्षेत्रों को शामिल कर लिया गया है:

आयुष मंत्रालय द्वारा एडवाइजरी जारी करने का कारण समूह !

कोविड 19 के प्रकोप से दुनिया में पूरी मानव जाति पीड़ित है।

ऐसे में मानव शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बेहतर करना अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में

अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति की खुदकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अर्थात रोकथाम किसी भी बिमारी की इलाज से बेहतर होता है।

चूंकि अब तक कोविड-19 के लिए कोई दवा नहीं है,

ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक द्वारा रोग निवारक उपाय करना अच्छा रहेगा जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी,

साथ साथ स्वास्थ बेहतर होगा।

 

कोरोना महामारी से सुरक्षा!

आयुर्वेद का व्यापक ज्ञान ‘दिनचर्या’- दैनिक जीवन और ‘ऋतुचर्या‘- स्वस्थ जीवन बनाए रखने के लिए अति महत्वपूर्ण!

Extensive knowledge of Ayurveda ‘daily’ – daily life and ‘Ritucharya’ – very important for maintaining a healthy life!

भारतीय आयुर्वेद प्रकृति से जुरे होने के नाते व् जीवन का विज्ञान होने के नाते, स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए

प्रकृति के उपहारों को ही बढ़ावा देता है। रोग निवारक उपाय संबंधी आयुर्वेद का व्यापक ज्ञान

‘दिनचर्या’- दैनिक जीवन और ‘ऋतुचर्या’- स्वस्थ जीवन बनाए रखने के लिए मौसमी व्यवस्था की अवधारणाओं से निकला है।

यह मुख्य रूप से पौधे पर आधारित विज्ञान है। अपने बारे में जागरूकता,

सादगी और सामंजस्य से व्‍यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखते हुए उसे और बेहतर कर सकता है।

आयुर्वेद के शास्‍त्रों में इस पर काफी जोर दिया गया है।

आयुष मंत्रालय श्वसन संबंधी स्वास्थ्य के विशेष संदर्भ के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और

रोग निवारक स्‍वास्‍थ्‍य उपायों के लिए निम्नलिखित स्व-देखभाल के दिशानिर्देशों का सुझाव देता है।

ये आयुर्वेदिक साहित्य एवं वैज्ञानिक पत्र-पत्रिकाओं पर आधारित हैं।

 

कोरोना महामारी से सुरक्षा-आपनाए ११ उपाय!

कैसे बढ़ाये रोग प्रतिरोधक क्षमता?

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के सामान्य उपाय!

How to increase immunity? Common ways to increase immunity!

१- पूरे दिन गर्म पानी पीजिए।

२- आयुष मंत्रालय की सलाह के अनुसार प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्‍यान का अभ्यास करें।

३- खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अचूक आयुर्वेदिक उपाय

Surefire Ayurvedic remedies to increase immunity

४- रोज सुबह 10 ग्राम (1 चम्‍मच) च्यवनप्राश लें। मधुमेह रोगियों को शुगर फ्री च्यवनप्राश खाना चाहिए।

५- तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ और मुनक्‍का से बना काढ़ा / हर्बल टी दिन में एक या दो बार पीजिए।

    अगर आवश्‍यक हो तो अपने स्‍वाद के अनुसार गुड़ या ताजा नींबू का रस मिलाएं।

६- गोल्डन मिल्क- 150 मिली गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर- दिन में एक या दो बार लें।

ये सरल आयुर्वेदिक प्रक्रियाएं  आपनाये 

Follow these simple Ayurvedic procedures

७- नाक का अनुप्रयोग – सुबह और शाम नाक के नथुनों में (प्रतिमार्ष नास्य) तिल का तेल / नारियल का तेल या घी लगाएं।

८- ऑयल पुलिंग थेरेपी- एक चम्‍मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लीजिए। उसे पिएं नहीं बल्कि 2 से 3 मिनट तक मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। उसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में एक या दो बार किया जा सकता है।

सूखी खांसी/ गले में खराश के दौरान की प्रक्रिया

९- पुदीने के ताजे पत्तों या अजवाईन के साथ दिन में एक बार भाप लिया जा सकता है।

१०- खांसी या गले में जलन होने पर लवांग (लौंग) पाउडर को गुड़/ शहद के साथ मिलाकर दिन में 2 से 3 बार लिया जा सकता है।

११- ये उपाय आमतौर पर सामान्य सूखी खांसी और गले में खराश को ठीक करते हैं। हालांकि अगर ये लक्षण बरकरार रहते हैं तो डॉक्‍टर से परामर्श लेना बेहतर होगा।

 

कोरोना महामारी से सुरक्षा!- आयुष मंत्रालय की पहल के बाद कई राज्य सरकारों ने पारंपरिक चिकित्सा समाधानों की सलाह दी है!

Following the initiative of the Ministry of AYUSH, many state governments have recommended traditional medical solutions to enhance immunity and immunity!

आयुष मंत्रालय की पहल के बाद कई राज्य सरकारों ने भी प्रतिरक्षा और रोग- तिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए

पारंपरिक चिकित्सा समाधानों की सलाह दी है, जो कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में विशेष रूप से प्रासंगिक हैं।

उपरोक्त एडवाइजरी के अलावा,

आयुष मंत्रालय ने देशभर के सभी जिलों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जिला स्तर पर बन रही

आकस्मिक योजनाओं में आयुष के उपायों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा है।

मंत्रालय ने जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के पुनरीक्षण के बाद कोविड-19 के मद्देनजर विभिन्न आयुष प्रणालियों के चिकित्सकों के लिए भी

दिशानिर्देशों को रखा है, जिसके जल्द ही प्रकाशित होने की संभावना है।

आयुष मंत्रालय, #समाज_विकास_संवाद, #समाज_का_विकास, आज तक ताजा खबर, आज की ताजा खबर,

आज का समाचार, आज के समाचार, समाचार, आयुर्वेद का व्यापक ज्ञान, आयुर्वेद,

Samaj Vikas Samvad, New India News, Samaj Ka Vikas,

व्यापार संवाद, आयुर्वेद संवाद, समाज विकास संवाद

47 COMMENTS

  1. […] आत्मनिर्भर भारत के पांच स्तंभों यथा अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रणाली, युवा आबादी या शक्ति एवं मांग अर्थात ग्राहक की चाहिदा ! […]

  2. […] भारत, यूरोपीय_पुनर्निर्माण_और_विकास_बैंक, सदस्य‍, केंद्रीय_मंत्रिमंडल, #समाज_विकास_संवाद, […]

  3. […] कोरोना कोरोंटेन सेंटर निजी सोसाइटी मे होगी आसान-सांसद गोपाल शेट्टी की सुझाव। […]

Leave a Reply

Related articles

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली

क्या सच में बीयर नॉनवेज होती है? क्या आपके ड्रिंक में शामिल होती है मछली?

खाली पैर जमीन पर चलने के कितने फैदे ? क्या है नंगे पैर चलने का 7 फ़ायदा ?

खाली पैर जमीन पर चलने के कितने फैदे ?  क्या है नंगे पैर चलने का 7 फ़ायदा ?  क्या जमीन पर नंगे पैर चलने के कोई फायदे हैं?  कियूं कभी-कभी जमीन पर चलना जरूरी होता है?आज हम चर्चा करेंगे एक अति साधारण प्रयोग को हमारी अपनी दैनंदिन जीवन चर्या में शामिल करने के बारे में!

सुन्दर बालों के लिए क्या खाना चाहिए? बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ क्या क्या है?

सुन्दर बालों के लिए क्या खाना चाहिए? बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ क्या क्या है? बायोटिन कैसे घने काले बालों को पुष्टि देता है?महिला हो या फिर पुरुष, हम मनुष्य को सुन्दर वालो की चाहत हमेशा रहता है,आजकाल के भाग दौर बाली जिन्दगी में प्रदूषित वातावरण में रहते है हम! ऐसे में हम अपने शारीरिक पुस्ती के बारे में ठीक से ख्याल भी नहीं रख पाते,और जब शारीर को ही सठिक पुष्टि ना मिलता हो तब बालो के लिए अलग से कैसे ख्याल रखा जाये?

जबलपुर के बाद मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में खतरे की घंटी, 441 नर्सिंग होम अग्निसुरक्षा के बिना!

जबलपुर के बाद मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 441 नर्सिंग होम अग्निसुरक्षा के बिना, दस जगह पर नर्सिंग होम चालकों की लापरवाही के खिलाफ फायर सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत मामला दर्ज, मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में नर्सिंग होम का निरीक्षण तथ्य!